अंबाला। पति को वाइपर से मारने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पत्नी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी रेलवे रोड निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह इन दिनों नया गांव की कृष्णा कॉलोनी में रह रहे हैं। 27 नवंबर 202 को नदी मोहल्ला निवासी युवती से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद बेटा हुआ था। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे और पत्नी के मायके वाले उसके साथ झगड़ा करते रहते थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने उसके व उसके परिवार साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। उन्हें धमकी देती थी कि तुम्हें खाने में जहर दे दूंगी। झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। उसके परिवार वालों ने उसे व उसकी पत्नी को दादा के मकान में रहने के लिए कृष्णा कॉलोनी में भेज दिया था।
आरोप लगाया कि होली के दिन दोपहर को पत्नी उसके कपड़े घर से बाहर फेंक रही थी। जब उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसे वाइपर से मारना शुरू कर दिया। उसने अपने मोबाइल में सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। जब उसने अपनी पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो जोर-जोर के चिल्लाने लगी। धमकाया कि वह अपने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर जान से मरवा दूंगी। आरोप लगाया कि कहीं उसकी पत्नी उसे मरवा न दे।