फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। ठरवा गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। ठरवा निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों आरोपी ने उनके घर में घुसकर परिजनों से हाथापाई की। जांच अधिकारी विजय कुमार ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच में पाया गया कि सतीश कुमार शराब के नशे में जबरन घर में घुसा था। उसने परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाना 115(2), घर में अनधिकृत प्रवेश 333, आपराधिक धमकी देना 351(2) और गाली-गलौज की धारा 352 के तहत में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें