फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों की मौत, एक गड्ढे में गिरा तो दूसरे को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल नारायणगढ़ में दो मासूमों की मौत हो गई। एक 3 वर्षीय बच्चा पानी के गड्ढे में गिरने से मर गया जबकि दूसरी 4 वर्षीय बच्ची की बिजली का करंट लगने पर मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी अनुसार गांव बड़ागांव में 3 वर्षीय आयुष पुत्र कर्मसिंह बाल्मीकि धर्मशाला में खेल रहा था। धर्मशाला में बने शौचालय के बने टैंक में पानी गड्ढा था। खेलते हुए आयुष इसमें गिर गया। इस पर अन्य ने शोर मचाने पर उस बच्चे को निकाल का सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार गांव पंजलासा की 4 वर्षीय तनवीर पुत्री रहमखान जोकि अपने घर पर खेल रही थी खेलते समय घर पर बिजली के स्विच बोर्ड से करंट लग गया। जिससे उसकी मौका पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनो बच्चों के शव को शवग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें