नारायणगढ़। नारायणगढ़-सढ़ोरा रोड पर दो कारों की टक्कर में एक 31 वर्षीय पुलिस कर्मी की टांग टूटने पर गंभीर हालत सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच अधिकार जय सिंह के अनुसार गांव बिंजलपुर के गौरव ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पंचकूला में नौकरी करता है। 7 अगस्त को वह अपनी कार की नारायणगढ़ सर्विस करवा कर शाम करीब 8 बजे अपने घर जा रहा था। मारकंडा पुल पार करते ही सढ़ोरे से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी जबरदस्त टक्कर होने पर वह कार में फंस गया। लेकिन दूसरी कार वाला अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर फरार हो गया। कार में फंसे चालक को राहगीरों ने निकाल कर एंबुलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया।