बराड़ा। अलावलपुर के पूर्व सरपंच डॉ. कर्मपाल की सोमवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वो उगाला से वापस गांव लौट रहे थे। उगाला अधोया मार्ग पर किंग पैलेस के पास खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण ट्रक से टकराते ही उन्होंने दम तोड़ दिया समाचार लिखे जाने तक रात 11:00 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए थे समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।