फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के लिए निकले चाचा भतीजा, कैंटर ने चाचा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : Ambala
विज्ञापन
एनएच 72 नारायणगढ़-काला आम्ब रोड पर सैर के लिए निकले 48 वर्षीय व्यक्ति को कैंटर ने कुचल दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार गांव बरसुमाजरा के रवि ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह और उसका चाचा कर्मचंद उर्फ कर्मा बुधवार को करीब पौने 9 बजे पैदल गांव से बड़ीरसौर से होकर सैर करते हुए काला आम्ब रोड पर नारायणगढ़ की तरफ जा रहे थे। लोंटो चौक पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने चाचा को कूचल दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें