फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गाड़ी के उड़े परखच्चे टायर तक निकले पर जिंदा निकला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
जंडली पुल के पास शनिवार शाम को हुए हादसे को देख हर कोई हैरान रह गया। जहां शाहाबाद से बरनाला जा रहे कार चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। यहां तक गाड़ी के आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। गाड़ी के टायर भी निकल गए, लेकिन जैसे ही राहगीरों ने कार चालक को गाड़ी से बाहर निलकते देखा तो सभी की आंखे खुली की खुली रह गई। हादसे में कार चालक को केवल मामूली चोटें आई थी। चालक हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी की हालत देखकर सहमा हुआ था। इसीलिए चालक की मदद करते हुए राहगीरों ने उसे सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार शाम को 48 वर्षीय संजीव सैनी की गाड़ी में उनके अलावा और कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें