सोमवार देर रात धनाना के पास एक बाइक रोड पर खड़ी ट्राली के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय विकास की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा सहयोगी लवप्रीत घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि लवप्रीत को अस्पताल में भर्ती कर लिया। लवप्रीत के अनुुसार वह विकास के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद वापस लौटते समय धुंध के कारण की वजह से बाइक ट्राली में जा घुसी। ट्राली चालक ने न तो पार्किंग लाइट जला रखी थी और न ही रिफ्लेक्टर लगा रखे थे। एएसआई जय सिंह के अनुसार धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत व दूसरा घायल हुआ है। आरोपी चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।