फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल, पंचकूला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पंचकूला रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार गांव लखनौरा के अकबर व सुलतान बाइक से रायपुररानी की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वह गांव हुसेनी के मोड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें