फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोडिंग ऑटो चालक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रेलवे रोड पर एक लोडिंग ऑटो चालक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रेलवे रोड निवासी गगन मल्होत्रा व शुभम के रूप में हुई थी। हादसे में गगन के घुटने में फ्रेक्चर आ गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ऑटो लेकर मौके से भाग गया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोडिंग ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। घायल गगन ने बताया कि 25 फरवरी की शाम को अपने भाई शुभम के साथ एक्टिवा पर मानव चौक की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह शर्मा ढाबा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आए एक लोडिंग ऑटो के चालक ने कट मारा व ऑटो को गलत दिशा में ले गया। चालक द्वारा चलती गाड़ी की कंडेक्टर साइड की खिड़की अचानक खोलने के कारण वह अनियंत्रित होकर टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें