अंबाला। रोडवेज ने यात्रियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए अंबाला में 10 एसी बसों का संचालन किया था, लेकिन इन दिनों महज सात बसें की रूटों पर सरपट दौड़ रही है। जबकि तीन बसें हादसों का शिकार होने के बाद रोडवेज की वर्कशॉप और एजेंसी में पिछले 20 दिन से धूल फांक रही है।
इन बसों के न चलने पर चंडीगढ़- मथुरा और चंडीगढ़ से जींद और दिल्ली से चंडीगढ़ का रूट प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए इन एसी को प्राथमिकता पर रखते हुए दुरुस्त करवाना चाहिए था। दरअसल, दो एसी बसें सब डिपो नारायणगढ़ के पास भेज दी गई। वहीं आठ बसों का अंबाला डिपो दिल्ली चंडीगढ, चंडीगढ़ मथुरा, चंडीगढ़ से जींद, जालंधर से दिल्ली, अंबाला से चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग पर संचालन हो रहा था, लेकिन इनमें से तीन एसी बस सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई तो एक एसी बस रास्ते में ही खराब हो गई। ऐसे में अब रोडवेज बची सात एसी बसों का ही विभिन्न रूटों पर संचालन कर रहा है। करीब 20 दिन हो गए है एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुए एसी बस को जोकि वर्कशाप में धूल फांक रही है।
वर्जन
दो एसी बस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई वहीं एक बस चंडीगढ़ से जींद जाते हुए हिसार हाईवे सैनीमाजरा के पास बंद हो गई। इनमें से एक एसी बस को जीरकपुर एजेंसी में ठीक करवा दिया गया है वहीं दाे बसों को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
अश्वनी कुमार डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।