फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से गालीगलौज, मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर निवासी महिला ने अपने पति, देवर ओर सास पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसके साथ महिला ने आरोप लगाया है कि इन तीनों ने महिला के परिजन के साथ भी मारपीट की है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में शहर के बलदेव नगर जग्गी गार्डन फेस 1 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में सलोला गांव निवासी साहिल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद 2018 में दोनों पति-पत्नी स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया गए थे। जहां पर महिला आस्ट्रेलिया में नौकरी करती थी जबकि उसका पति साहिल स्टडी करता था।
महिला का पति शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता था। इसके बाद भी महिला ने पति की शिकायत नहीं की और न ही अपने माता-पिता को बताया था।भाई की शादी में शामिल होने दोनों अंबाला आ गए थे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को महिला के भाई गुरप्रीत सिंह की की शादी थी। इसलिए दोनों 9 मार्च को आस्ट्रेलिया से अंबाला आए। तीन अप्रैल को जीरकपुर में महिला के भाई गुरप्रीत सिंह की प्री वेडिंग सेरेमनी थी। जहां पर महिला के पति और उसके भाई गुरप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जहां से साहिल नाराज होकर चला गया।
20 अप्रैल को गुरप्रीत सिंह की शादी की पार्टी थी। पार्टी में महिला का पति नही गया और महिला को जबरदस्ती उसकी सास और देवर के साथ भेज दिया। महिला के अनुसार इसके बाद रात को उसके पिता जगदीश सैनी, ताया धर्मपाल, फूफा शमशेर सिह, मामा करनैल सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, माता बलबिंद्र कौर, बुआ राज बाला हमारे घर जग्गी गार्डन आए। इसी दौरान महिला के पिता ने अपने दामाद से बात शुरु की तो, पति, देवर और सास भड़क गए और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें