फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल पंप से 16 हजार का तेल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नन्यौला स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से 10 दिसंबर को दो युवक गाड़ी और तीन कैन में करीब 16 हजार रुपये का तेल डलवा कर फरार हो गए। शाहबाद मारकंडा हवाणा गांव निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह 20 साल से नन्यौला इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम कर रहा है। सात दिन पहले 10 दिसंबर दोपहर एक स्विफ्ट गाड़ी तेल भराने आई। इसमें दो लड़के थे और पीछे की सीट पर तीन कैन रखे थे। एक लड़का ड्राइवर सीट पर बैठा रहा जबकि दूसरे लड़के ने कैन में 165 लीटर डीजल डलवाया जो कि 14 हजार 950 रुपये का था। गाड़ी में 1050 रुपये का 10.7 लीटर पेट्रोल भराया। इसके बाद युवक ने सेल्समैन से रसीद मांगी। जब सेल्समैन रसीद का प्रिंट लेने लगा तो वह दोनों लड़के बिना रुपये दिए फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें