फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ आप ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से इस फैसले को वापस लेने के लिए मांग की। इसको लेकर उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। कुशल कटोच ने कहा कि सरकार ने यह फैसला बिना सोचे समझे लिया है। यहां तक की पहले सरकार ने भर्ती निकाली नहीं और जो भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। वह भी वापस ले ली है। वहीं चार साल की आर्मी भर्ती का उन्होंने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि चार साल पूरे होने के बाद युवाओं के पास आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं रह जाएगा। वह पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएंगे। इसीलिए सरकार पहले की तरह ही भर्ती प्रक्रिया निकाले। सरकार ऐसे अपने सैन्य क्षेत्र को भी प्राइवेट हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है जो कि पूरी से गलत है। इस मौके पर संदीप पंचाल, शरनपाल सचदेवा, राजीव कौशिक, सरिता जारोडा, विजय कुमार, आशीष अग्रवाल, सुख दर्शन इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें