फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसहारा बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड, सरकारी सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Mon, 14 Jul 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला में बेसहारा बच्चों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलवाने के लिए उनके आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए सभी सीसीआई केंद्रों में लिस्ट मंगवाई गई है। जिसमें जिन बच्चों के माता पिता नहीं है और उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं है।उनके आधार कार्ड बनवाए जा सके। इसके अलावा जिले के सभी क्षेत्रों में अगर कोई बेसहारा बच्चा है तो उसका भी आधार कार्ड बनवाया जाएगा। इस योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से करवाए जाने वाले जागरूकता शिविरों में इस बारे में जागरूक किया जाएगा। सीजेएम एवं सचिव प्रवीण ने बताया कि इस योजना से बेसहारा बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी दस्तावेज होने से वे अपने जीवन में कोई भी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें