फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमानत पर आया युवक हमले में घायल

विज्ञापन
पटेल रोड पर हमलावर सीबु को दुकान से बाहर ले जाते हुए।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रंजिश के चलते पटेल रोड पर जूते की दुकान में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक पर हमला हो गया। युवकों ने हथोड़े और तलवारों से हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घायल की पहचान मनमोहन नगर निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जस्सी ने पुलिस को बताया कि वो प्राइवेट नौकरी करता है। करीब चार महीने पहले उसका और उसके दोस्तों का शिबू उर्फ शिव के साथ झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसके और उसके दोस्तों के खिलाफ थाना बलदेव नगर में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इस कारण वो करीब तीन महीने सेंट्रल जेल अंबाला में भी बंद रहा।
इसी कारण से शिबू उर्फ सेवा व उसके दोस्त उनके प्रति मनमुटाव रखते थे। करीब दो सप्ताह पहले सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था और एक जूतों की दुकान पर नौकरी कर रहा हूं। आठ अक्तूबर को रात लगभग 8.30 बजे जब वो दुकान पर बैठा था तो उसी समय शिबू उर्फ शिवा, माना, विशाल उर्फ राहुल अपने दो-तीन दोस्तों के साथ दुकान में आए और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। वो उसे जबरदस्ती खींचकर दुकान से बाहर ले आए और फिर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इसके बाद दुकान पर काम करने वाले लड़के ने उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसका भाई रणजीत सिंह व दोस्त सागर उपचार के लिए सेक्टर 32 के अस्पताल में ले गए,जहां वो उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें