संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गधौली गांव के निकट पुरानी रंजिश के चलते जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों पर युवकों ने डंडे, तलवार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने भुखड़ी गांव निवासी चक्षय की तहरीर पर मनीष, हर्ष सरपंच, शुभम, कृष व अन्य पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चक्षय ने बताया कि हर्ष व मनीष राणा के साथ नारायणगढ़ के राजकीय कॉलेज में पढ़ाई के दौरान जान पहचान हुई थी। बाद में बोलना बंद कर दिया था। 15 सितंबर को वह अपने दोस्त वंश, प्रिंस बाइक पर गधौली गांव में दोस्त अभिषेक के जन्मदिन पर जा रहे थे। लौटते समय गधौली सरकारी स्कूल के पास पहले तो आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर गंडासी, तलवार आदि हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल चक्षय ने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास देसी कट्टा जैसा कोई हथियार भी था। खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल ले गए थे, जहां से चंडीगढ़ सेक्टर-6 भेज दिया गया।