नारायणगढ़। कालाआम्ब के निकट पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरी की बाइक लेकर घूम रहे शिव कॉलोनी निवासी समीर को काबू किया। सीआईए नारायणगढ़ को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।