फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। काम की तलाश में दोस्तों संग ट्रेन से हावड़ा जा रहे यात्री की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। सिविल अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी ने मामले की जांच की तो सामने आया कि 21 वर्षीय मृतक स्वर्ण सिंह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। मृतक के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि वो गांव में राज मिस्त्री का काम करता है। 23 अगस्त को उसका छोटा भाई स्वर्ण सिंह मेहनत मजदूरी करने के लिए अपने दोस्त तेजेंद्र पाल सिहं उर्फ गोल्डी और गुरचरण सिहं के साथ अमृतसर से हावड़ा जा रहा था। वो पहले ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस से अंबाला पहुंचे और फिर यहां से उन्हें दिल्ली के रास्ते हावड़ा जाना था। लेकिन बीच सफर अचानक उसे दौरा पड़ गया तो ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर दोस्त उसे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों पर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें