फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर अंबाला जा रहे युवक को ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बकनौर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने गांव शेरपुरा से बाइक पर अंबाला जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि वह गांव फिरोजपुर तीन पानी थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड का निवासी है। वह तीन चार महीने से गांव शेखुपुरा निवासी इंदू के पास नौकरी कर रहा है। 5 अक्तूबर 2022 की सुबह वह अपने मालिक की बाइक लेकर शेखुपुरा से अंबाला शहर जा रहा था। बकनौर गांव के देवी मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक न उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। साइड लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इस हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर टूट गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें