फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरसाती नदी में बहा युवक, 10 घंटे से चल रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। दुखेड़ी और चुड़ियाली गांव के बीच बह रही बरसाती नदी जोधा में सोमवार 23 वर्षीय युवक हरप्रीत का पैर फिसलने से बह गया। उफान पर आने के कारण नदी में करीब 10 घंटे बाद युवक नहीं मिला।
विज्ञापन

गोताखोरों की टीम पानी में उतरकर युवक की तलाश में जुटी है। इलाका पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू अभियान में गोताखोरों का एक सिलेंडर भी खत्म हो गया। ग्राम के सरपंच धर्म सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह शमशेर का लड़का है और मजदूरी का काम करता है और परिवार में ये तीन भाई हैं, हरप्रीत परिवार में बड़ा है। गांव के बीच बहने वाली बरसाती नदी के ऊपर बने पुल के ऊपर से नदी का पानी बह रहा था, जिसका बहाव बहुत तेज था। हर रोज की तरह हरप्रीत मजदूरी करने के लिए गांव चुड़ियाला स्थित अपने घर से निकला था।
बताया जाता है कि जैसे ही हरप्रीत इस पुल को पार करने लगा इसी दौरान हरप्रीत का पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। गांव दुखेड़ी के रहने वाले रवि कुमार ने इसकी सूचना पड़ाव थाना में दी और मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा गोताखोरों को भी सूचित किया गया शाम होने तक भी युवक का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें