अंबाला। छावनी के लालकुर्ती बाजार में दुकानों के बाहर बने थड़ों के बीच नाली में मुंह के बल गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक राणा कॉम्प्लेक्स निवासी हिमांशु शर्मा (31) है।
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।
मृतक के पिता कमलजीत के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की गई। परिजन बोले कि नौकरी छूटने से वह परेशान था। संवाद