फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डगंडेहरी गांव के पास क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक विजय कुमार की बुधवार रात तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक से गिरने के बाद ट्रैक्टर का पहिया युवक के मुंह व सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सदर थाने के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा मनदीप कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफप्राथमिकी दर्ज कर ली। डडियाना गांव निवासी मनदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनका भतीजा विजय कुमार दोनों बाइक पर डंगडेहरी के गौ चरांद में बने मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। रात करीब 8:30 बजे मैच खेलने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें