फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चारा काटने वाले मशीन में आकर कटा महिला का हाथ, आधे घंटे तक फंसी रही बाजू

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पशुओं के लिए चारा काटते समय मशीन की चपेट में आकर रोलों गांव निवासी 45 वर्षीय किरन का हाथ कट गया। यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। मशीन में हाथ फंसने के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसा इतना दर्दनाक था कि मशीन में आधे घंटे तक महिला की बाजू फंसी रही। दर्द से कराह रही महिला की बाजू मशीन को पूरा खोलने के बाद निकाली गई। खून से लथपथ हालत में परिजन उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 भेज दिया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिजन अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल में ले गए थे। महिला का एक हाथ कटकर अलग हो गया था। नसें कटने के कारण खून बंद नहीं हो रहा था। घायल महिला के बेटे अमन ने बताया कि किरन देवी रोजाना की तरह पशुओं को चारा डालने के लिए मशीन के द्वारा काट रही थी देखते ही देखते हाथ मशीन में चला गया। गनीमत यह रही कि समय रहते मशीन को बंद कर दिया और पूरी बाजू ही मशीन में नहीं आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें