फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला के साथ झपटमारी

Thu, 25 Sep 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्कूटी पर भांजी के साथ घर जा रही महिला के साथ झपटमारी हो गई। तीन बाइक सवार युवकों ने इंको चौक के पास घटना को अंजाम दिया। कांवला गांव निवासी महिला जसबीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जसबीर कौर ने बताया कि 23 सितंबर को वो दवाई लेने के लिए अस्पताल गई थी। अस्पताल से दवाई लेकर वह अपनी भांजी के साथ दोपहर तीन बजे घर आ रहे थे। जब वह सेक्टर 9 में इंको चौक के पास पहुंचे तो तीन बाइक सवार युवक उनके पीछे आए और हाथ में पकड़े पर्स को झपटकर भाग गए। इस दौरान उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गए। जसबीर कौर ने बताया कि बाइक पर एचआर-01-एएम 1904 नंबर अंकित था। उन्होंने बताया कि पर्स में 5-6 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें