फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला ने दिखाई बहादुरी, मोबाइल झपटमारों से भिड़ी, एक पकड़ा, दो भागे

विज्ञापन
अंबाला कैंट पुलिस थाने में झपटमारी के मामले में पकड़ा गया आरोपीविकास उर्फ अंकित व पास खड़ी पकड़
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के रेलवे रोड पर एक जांबाज महिला ने अपनी बहादुरी से झपटमारों के छक्के छुड़ा दिए। न्यू शालीमार कॉलोनी की निवासी सिमरन ने न केवल अपने मोबाइल को छीने जाने से बचाया, बल्कि निडरता दिखाते हुए झपटमारों की बाइक भी गिरा दी और एक को मौके पर ही पकड़वा दिया। खुद को घिरता देख तीन में से दो बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फुलेल माजरा निवासी अंकित के रूप में हुई है। सिमरन की तहरीर पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने छीनाझपटी व अपराध करने का प्रयास करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें