फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: केसरी से ट्रक राहत सामग्री भरकर पंजाब के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केसरी गांव से एक ट्रक राहत सामग्री भरकर पंजाब के फिरोजपुर जिला के लिए रवाना किया। यह सेवा कार्य सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) और एसएचएसजी चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया। यह पहल बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने और उनके जीवन को सामान्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एसएचएसजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि पिछले लगभग 25 दिनों से बाढ़ राहत कार्यों में उनकी पूरी टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य कर रहे हैं। सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के चेयरमैन नरेश मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट अपने सह-प्रायोजक डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से प्रभावित परिवारों को करीब 50 लाख रुपये कीमत के शहद, नारियल तेल, खांसी की दवा और रियल जूस वितरित करेंगे। इस अवसर पर वागीश शर्मा, पवन पराशर हरियाणा प्रधान, रिंपल चौहान पूर्व सरपंच, राहुल मित्तल, विकास मित्तल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें