गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के पलटने पर सिलिंडर निकालते कर्मचारी। संवाद
बराड़ा । बराड़ा में गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पलट गया लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसा देर रात करीब दो बजे अधोया में खेतों में ट्रक पलटने से हुआ। उगाला स्थित भारत गैस एजेंसी के मैनेजर ओंकार शर्मा ने बताया कि बीती रात उनकी एजेंसी के लिए लालड़ू से गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक निकला था। वह शाहाबाद से उगाला की तरफ आ रहा था लेकिन रात को अंधरे में वह गैस एजेंसी का रास्ता भूल गया वापस ट्रक को मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर पलट खेत में पलट गया। संवाद