अंबाला सिटी। जनसुई गांव में बिजली की तारों के टकराने के कारण निकली चिंगारी से पराली से भरी ट्रैक्टर की ट्राॅली में आग लग गई। सरपंच रघुबीर ने जनसुई में कुछ एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई थी। वह यहां पिछले कई वर्षों से पट्टे पर खेती करते हैं। उनके खेत से पराली अवशेष उठान का काम चल रहा था, अचानक तारों में बिजली आने के कारण नीचे खड़ी ट्राली में आग गई। उनका कहना है कि वह काफी बार तारों को लेकर बिजली विभाग को शिकायत दे चुके है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय निर्धारित होने के बावजूद भी गलत समय पर बिजली छोड़ देने के कारण तारों से टकराकर ट्राली में आग लग गई। गांव वालाें के सहयोग से कुछ ही घंटो में आग पर काबू पा लिया था, जबकि फायर बिग्रेड की गाड़ी फोन करने के डेढ़ घंटे बाद आई, तब तक पराली और ट्राली के टायर जलकर राख हो गये थे। गनीमत यह रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। संवाद