फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना खाना बनाकर एक हजार लोगों का भर रहे पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा अंबाला शहर की तरफ से 25 व 26 मार्च को लगभग 150 राशन के बैग जिसमें आटा, चावल, चीनी, दाल, नमक, मिर्च, हल्दी, सरसों का तेल था वितरित किए गए। इसके बाद प्रतिदिन 800 से 1000 व्यक्तियों को बना हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है। दोपहर व रात्रि का भोजन टीम दो बार वितरण करती है। सोमवार को लगभग 1000 व्यक्तियों का बना हुआ भोजन वितरित किया गया। इसमें रेलवे स्टेशन, इंद्रपुरी, मनमोहन नगर, बलदेव नगर, गांव जड़ौत, कमल विहार, रेलवे रोड पुलिस चौकी नंबर 2 के पीछे, गोवर्धन नगर, सेना नगर पीर के पीछे, लक्ष्मी नगर स्थानों पर प्रतिदिन वितरित किया जाता है। शाखा संरक्षक प्रदीप गोयल के मार्गदर्शन में माता बाला सुंदरी अन्नपूर्णा ट्रस्ट( त्रिलोक पुर), भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा अंबाला शहर, सक्षम अंबाला, माधव नेत्र ज्योति सोसायटी, कार्यकर्ता किरण छिब्बर, बीएस भल्ला, भारती खन्ना, नीतीश गर्ग, मास्टर सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ब्रज मोहन गुप्ता, दीपक राय आनंद, ओंकार कुमार नवयुग सोसायटी के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें