फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रगतिशील किसान ने त्रिवेणी रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गोवंश को हरा चारा ​खिलाने पहुंचे प्रगतिशील किसान सावन राम एवं शुभचिंतक। स्वयं
विज्ञापन
पिपली। प्रगतिशील किसान सावन राम ने गोसेवा एवं पौधरोपण कर 91वां जन्मदिन मनाया। किसान ने बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी रोपित की। मंगलवार को सावन राम को बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित कृषि वैज्ञानिक भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। पिपली अनाज मंडी मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अमीर चंद ने बताया कि श्री गुरुनानक गौद्वारा उपचार केंद्र में गोमाता की सेवा एवं पूजन किया गया। हरे चारे का सहयोग कर त्रिवेणी रोपण से पर्यावरण संरक्षण एवं आगामी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित वातावरण देने का संकल्प लिया। संत गोपाल दास ने गोसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के पावन अभियान पर प्रसन्नता जताई और स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला, अनुजा सिंगला, साहिब सिंह मलिक, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने भी स्वस्थ-सुखी जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें