फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीना की सब्जी मंडी में लगा गंदगी का ढेर

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित दीना की मंडी ​स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं को आलम है। सब्जी मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। कई- कई दिनों तक सब्जी मंडी में सफाई नहीं होती। इसके कारण लोग सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने से परहेज कर रहे हैं। यही हालात सब्जी मंडी के बाहर के हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों का कहना है कि सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों को सफाई के बारे में कई बार कह चुके हैं और शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं। ऐसे में उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
कई- कई दिन नहीं होती सफाई
राजिंद्र ने बताया कि वह खटीक मंडी का निवासी है। कई - कई दिन बीत जाते हैं लेकिन सब्जी मंडी में सफाई नहीं होती ओर न ही कूड़ा उठाया जाता है। सफाई कर्मचारी सब्जी मंडी में ही घूमता रहता है जब भी उसे सफाई के बारे में कहते हैं तो वह अपना पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

गंदगी में ढेर में मुंह मारते हैं गोवंश
दमन कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी के बाहर शौचालय के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है, इस गंदगी के ढेर में गोवंश मुंह मारते हैं। इसके अलावा नालियां गंदगी से अटी होने के कारण ओवरफ्लो हो रही है ओर सड़क पर पानी जमा हो रहा है।
बहुत कम लोग सब्जी खरीदारी को आते हैं मंडी में
विजय ने बताया कि वह सब्जी मंडी का प्रधान है। सब्जी मंडी में सफाई न होने ओर गंदगी के ढेर लगा होने के कारण बहुत कम लोग सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
पानी निकासी न ही पीने का पानी
रेहड़ी संचालक प्रवीण ने बताया कि मंडी में पानी निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। हल्की बरसात में ही सब्जी मंडी में पानी जमा हो जाता है। इसके अलावा यहां पर पीने के पानी तक की व्यवस्था भी नहीं है।
वर्जन
सब्जी मंडी में एक सफाई कर्मचारी छोड़ा हुआ है। अगर फिर भी सफाई समय पर नहीं हो रही है तो चैक करवा लिया जाएगा। तुरंत ही सफाई करवाई जाएगी।
विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सदर अंबाला।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

अंबाला छावनी स्थित दीना की मंडी स्थित सब्जी मंडी में पसरी गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें