शहर में सेक्टर-27 में फ्लेक्स लगाते समय गिरने से अंकित बख्शी की हुई मौत। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। सेक्टर-27 में फ्लेक्स लगाते समय हादसा हो गया। फ्लेक्स लगा रहा व्यक्ति नीचे गिर गया। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई। कारीगर की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हार मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय अंकित बख्शी के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह 9:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार उस समय अंकित अपने साथी कर्मचारी के साथ काम के लिए गया था। सेक्टर-27 में किसी कॉलोनी में गेट पर 15 फुट ऊपर किसी का फ्लेक्स लगा रहा था, इसी दौरान अंकित का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। घायलावस्था में उसे शहर के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के कुछ समय बाद अंकित की मौत हो गई।