संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम व पुराने पैसे न लौटने पर व्यक्ति से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित लाभ सिंह की शिकायत पर मोहाली निवासी संजीव कुमार व दीपक पर धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में भुखड़ी गांव निवासी लाभ सिंह ने बताया कि उनका आरोपी संजीव कुमार के साथ लेनदेन चलता रहता था। 2012-13 में आरोपी ने 20 लाख रुपये लिए थे। लंबे समय तक लौटाए नहीं। 2018-19 में बोला कि वह किसी एक व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर भेज देगा। झांसे में लेने के बाद 20 लाख रुपये की राशि एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर ले ली। बाद में विदेश भी नहीं भेजा। जो चैक दिए थे वो भी बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर धमका रहा है।