अंबाला। छावनी के महेश नगर निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज पिछले 10 साल से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। शनिवार दोपहर को उसने अपने घर पर ही छत पर जाकर ग्रिल से फंदा लगा लिया था। पुलिस ने रविवार को छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक कपड़े का काम करता था। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ रहता था। महेश नगर थाना के हेड कांस्टेबल धीरज शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक कैंसर का मरीज था। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।