नग्गल थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के बाहर एक युवक को अश्लील गाने गाने का मामला सामने आया है। महिला अध्यापक ने युवक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप भी लगाया है। महिला अध्यापक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला अध्यापक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी युवक स्कूल के सामने अश्लील गाना गा रहा था। इसके साथ ही आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। कई बार आरोपी युवक को महिला अध्यापक और अन्य ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना। महिला अध्यापक ने परेशान होकर इस वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस थाना नग्गल एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल के बाहर अश्लील गाना गाने और हरकतें करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए।