फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1857 क्रांति के वीरों को समर्पित स्मारक तैयार

Mon, 11 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के दिल्ली नेशनल हाइवे पर बनाया गया शहीद स्मारक। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 की वर्षगांठ पर हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने घोषणा की कि अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति की याद में निर्मित एशिया का सबसे बड़ा शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विज ने कहा कि अंबाला की धरती से ही स्वाधीनता संग्राम की चिंगारी सुलगी थी। इस ऐतिहासिक बलिदान को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 700 करोड़ रुपये से स्मारक का निर्माण किया है। परिसर में 63 मीटर ऊंचा मेमोरियल टॉवर बनाया गया है, जोकि कमल के आकार का है। आधुनिक तकनीक और लाइट एंड साउंड शो से 1857 के संघर्ष को डिजिटल तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें