फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में काम न मिलने से परेशान मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेतपुर के खेतों में पेड़ से रस्सी से फंदा लगाकर 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार रात की घटना मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखी जब वे सैर को निकले। सूचना मिलते ही पंजोखरा पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामे के बाद शव को सरकारी अस्पताल लाया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का परिवार ने दाह संस्कार कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोरोना के दौरान जारी लॉकडाउन में उसे काम नहीं मिल रहा था, इसी कारण परेशानी में उसने यह कदम उठाया। वह अपने पीछे दो लड़के और पत्नी छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार सुबह सैर कर रहे ग्रामीणों को गुरप्रीत का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। रात कब घर से निकल गया, किसी को पता नहीं चला। एएसआई जसविंदर सिंह के अनुसार काम न मिलने से परेशान गुरप्रीत ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें