संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मुलाना में अंबाला-जगाधरी हाईवे पार कर रहे मजदूर करन मांझी की कार की चपेट में आने पर मौत हो गई।
पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मुलाना थाना पुलिस ने बिहार के कैथरिया पकटोला निवासी सिकिंद्र मांझी की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे सिकिंद्र मांझी ने बताया कि वह दो भाई व तीन बहनें हैं। पिता करन मांझी तीन साल पहले मुलाना में आकर मजदूरी कर रहे थे। 7 दिसंबर को सूचना मिली थी कि पिता की अज्ञात कार की चपेट में आकर मौत हो गई थी। वह अपने चाचा सीता राम के साथ मौके पर पहुंचा था। बाद में पता चला कि अंबाला-जगाधरी हाईवे पैदल पार करते हुए जगाधरी की तरफ से आई कार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात कार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।