अंबाला। हरिद्वार से विशाल कांवड़ लेकर लुधियाना जा रहे कांवडिए राहुल ने बताया कि वह अपने साथी पंकज के साथ कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने 14 जुलाई को हरिद्वार में हर की पौड़ी से जल भरा और विशाल कांवड़ लेकर लुधियाना के लिए जा रहे हैं। 23 जुलाई को वह अपने गृहक्षेत्र में भोलेबाबा को जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि वह तीसरी बार कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने भोले बाबा से मन्नत मांगी थी। जो पूरी हो गई।