फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसहारा पशु ने युवक पर किया हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में बढ़ रही बेसहारा पशुओं की तादाद अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। निगम और प्रशासन भी पशुओं का कोई स्थाई हल करने में विफल दिखाई दे रहा है। आए दिन पशुओं के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। वीरवार को भी एक पशु ने गली से गुजर रहे युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन




उपचार के लिए युवक को सिटी नागरिक अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लोहसिबंली निवासी पटवारी के रूप में हुई है।

पटवारी के परिजनों ने बताया कि सुबह पटवारी किसी काम के लिए घर से निकला ही था। इसी दौरान एक बैल ने उसे टक्कर मार दी। हमले से पटवारी के गले और सिर में गहरा घाव हो गया। इससे उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन




इसके बाद पटवारी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। अंबाला सिटी सहित जिले के कई क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की भरमार है। रात के समय सड़कों पर सैंकड़ों पशु खड़े रहते हैं। कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से पशुओं के गले में रिफलेक्टर भी नहीं लगवाए गए हैं।अंबाला सिटी में रात के समय तोतो प्रत्येक 50 मीटर के बाद पशु दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें