फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जयघोष के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सिटी में भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीपली बाजार स्थित प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को हुआ। इस दौरान भव्य शोभायात्रा में पूरा शहर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। अमृतसर से आए आरती देवा जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराजा रणजीत सिंह द्वारा भेंट किया गया लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक रथ रहा। मान्यता है कि यह रथ विशेष रूप से ब्राह्मण सभा को दिया गया था, जिसे केवल शोभायात्रा के दिन जोड़कर निकाला जाता है। इसे बाद में सुरक्षित रख दिया जाता है। फूलों से सजे इस रथ पर भगवान की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शोभायात्रा छोटी सब्जी मंडी से शुरू होकर सराफा बाजार, गुड़मंडी, पटेल रोड और जगाधरी गेट होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों ने सबका मन मोह लिया। दूर-दराज से आए बैंडों की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। मंदिर कमेटी के अनुसार, 100 वर्ष पुराने इस मंदिर में पिछले 48 वर्षों से निरंतर यह उत्सव मनाया जा रहा है। आगामी दो दिनों तक मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे।
विज्ञापन

सिटी में भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें