गुरुद्वारा सिंह सभा पठानमाजरा मटहेड़ी शेखां में होने वाले समागम के बारे जानकारी देते हुए आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा सिंह सभा पठानमाजरा मटहेड़ी शेखां में 19 अक्तूबर को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मतिदास, भाई सतिदास व भाई दियाला के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरमति समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में रागी जत्था, ढाडी जत्था, कथावाचक संगत को गुरुबाणी से निहाल करेंगे। समागम में कुलदीप सिंह संबोधित करेंगे। समागम का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदेव सिंह नन्योला, बलकार सिंह मरदों साहिब, हरकेश मोहड़ी, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, बलजिंद्र सिंह चुडियाला, जरनैल सिंह बड़ौला, अमरजीत सिंह मोहड़ी, गुरुद्वारा साहिब प्रधान गुरमीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।