अंबाला। सीआईए-1 ने सोने की चेन छीनने के मामले में अहमदगढ़ गांव जिला शामली यूपी, वर्तमान पता बाजीगर बस्ती समराला रोड खन्ना निवासी राकेश उर्फ राखी उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले के संबंध में सिटी के इंदर नगर निवासी दविंदर कुमार ने 20 जनवरी 2023 को शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनमें थाना सैक्टर-9 थाना, सिटी थाना, महेशनगर में छीनाझपटी की वारदातें तथा थाना सदर अंबाला में अवैध हथियार के मामले में वर्ष-2023 से फरार चल रहा था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था।