मुलाना। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को बिना पैटर्न नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर गन का स्टीकर, प्रेशर हॉर्न और बिना लाइसेंस ड्राइविंग करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उक्त चालक का 25,500 रुपये का चालान किया। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके। संवाद