अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में विशेष अभियान के तहत विटामिन ए की दवा पिलाने के शिविर का शुभारंभ किया गया। यह अभियान सुबह से दोपहर तक चलाया गया। अस्पताल स्टाफ की ओर इसको लेकर जागरूक भी किया गया। इसी तरह जिले में स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्तनपान अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, इसमें महिलाओं को विशेषज्ञों द्वारा बच्चे की देखभाल करने और सही तरीके से स्तनपान कराने की जानकारी दी गई।