अंबाला। लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास पर अज्ञात ने सेंध लगा दी और लाखों रुपये का सामान व विदेशी शराब की बोतलें चोरी करके फरार हो गया। नोएडा से वापिस लौटने के बाद सेन्य अधिकारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बागपत निवासी पीड़ित ने बताया कि वो सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर अंबाला ब्रिगेड में तैनात है। वो सितंबर 2023 से ऐलनबाइ लाइन्स के सरकारी क्वार्टरों में रह रहा है। सात दिसंबर को वो छुट्टी पर नोएडा चला गया था। 10 दिसंबर को उसे सूचना मिली कि सरकारी आवास का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा हैं। वो तुरंत नोएडा से वापिस अंबाला आया और देखा कि अज्ञात चोर घर से बैंक की चैक बुक, मोबाइल फोन, टैब, हथियार का लाइसेंस, मोबाइल चार्जर, 11 विदेशी शराब की बोतलें, दो बीयर के सिल्वर मग साथ ले गया है। यह चोरी 9 एवं 10 दिसंबर की मध्य रात्रि को हुई है। संवाद