जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी बीडी फ्लोर मिल के सदस्य बैठक करते हुए। सभा
अंबाला। जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी बीडी फ्लोर मिल की मासिक बैठक स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने और क्षेत्रवासियों को जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सोसाइटी सदस्य अरुण गोयल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्यों की रूपरेखा तैयार करना है। वहीं जय प्रकाश यादव ने कहा कि दिसंबर माह में बीडी फ्लोर मिल के पीछे एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। आशीष नागी ने बताया कि क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि समाजसेवा को मजबूती मिले। सुधीर लाम्बा ने कहा कि आपसी भाईचारा और जुड़ाव बढ़ाने के लिए सदस्यों के जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ मिल-जुलकर मनाए जाएंगे। इस अवसर पर सुरिंदर राजू शर्मा, जसविंदर धीमान, सुखविंदर सिंह, सुनील धवन, जयपाल और परवीन कनोजिया सहित अन्य मौजूद रहे।