फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरी गाड़ी छोड़ भागे तस्कर

Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डेढ़ दर्जन गोवंशों को शहजादपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़वाया है। गो तस्कर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब से एक ट्रक में गो वंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने एनएच 72-73 पर स्थित अंबाला टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। तभी उन्होंने सामने की ओर से आ रहे ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली थी तो उसमें 16 पशु भरे हुए थे। ट्रक में सवार दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए पशुओं को जब नारायणगढ़ की गोशाला ले जाया जा रहा था तो दम घुटने से चार गोवंशों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को भी शहजादपुर पुलिस ने डेढ़ दर्जन गोवंशों से भरे एक ट्रक को काबू कर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें