फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झगड़े में नौंवी कक्षा का छात्र चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुराना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार नौवीं कक्षा के दो स्कूली छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते एक छात्र ने दूसरे छात्र का सिर पकड़ कर बेंच में मार दिया। इस मारपीट में एक छात्र के कान पर गहरा घाव हो गया। खून से लथपथ हालत में छात्र को कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कान पर चार टांके लगाए। फिलहाल छात्र अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना पाकर स्कूल स्टाफ ने भी मौके पर पहुंचकर छात्र का हालचाल जाना। घायल छात्र ने बताया कि वीरवार को स्कूल के लंच समय में मामूली सी बात को लेकर क्लास का ही दूसरा छात्र झगड़ा कर रहा था। उसने हटने के लिए बोला तो हमला कर दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें